हरेलाल महतो ने थामा भाजपा का दामन, मोदी को लेकर कही बड़ी बात...आदित्य साहू, अर्जुन मुंडा और बाबूलाल मरांडी ने क्या कहा यहां पढ़ें, देखें तस्वीरें और वीडियो

Updated:
विज्ञापन

भाजपा में शामिल होते हरेलाल महतो.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ईचागढ़ विधानसभा में राजनीतिक पारा चढ़ा, पूर्व प्रत्याशी हरेलाल महतो भाजपा में शामिल हुए. जानिए PM मोदी के विचारों का क्या है असर और भाजपा नेताओं का क्या कहना है.

विज्ञापन

चांडिल : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में रविवार को नयी हलचल देखने को मिली. आजसू पार्टी छोड़ चुके पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हरेलाल महतो हजारों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये. चांडिल के भादूडीह मैदान में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी ने इस राजनीतिक घटनाक्रम को खास बना दिया. हरेलाल महतो के भाजपा में शामिल होने से ईचागढ़ में पार्टी की रणनीति और आगामी चुनावों को लेकर नयी चर्चाएं शुरू हो गयी हैं.

विज्ञापन
भाजपा में शामिल होते हरेलाल महतो  उपस्थित कार्यकर्ता  | Prabhat Khabar Network
भाजपा में शामिल होते हरेलाल महतो.

समारोह में ये थे शामिल

समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और मधु कोड़ा, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी तथा डॉ दिनेशानंद गोस्वामी समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे. नेताओं ने हरेलाल महतो और उनके समर्थकों का पार्टी में स्वागत किया. कार्यक्रम में जुटी भीड़ को भाजपा के संगठनात्मक विस्तार और क्षेत्र में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने के प्रयास के रूप में देखा गया.

मोदी के विचारों से प्रभावित होकर भाजपा में आये : हरेलाल

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद हरेलाल महतो ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों और नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं. उन्होंने ईचागढ़ की जनता से समर्थन और आशीर्वाद मांगा. उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थकों के भाजपा में शामिल होने से क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को नयी गति मिलने की उम्मीद जतायी जा रही है.

भाजपा में शामिल होते हरेलाल महतो  उपस्थित कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network
मौके पर उपस्थित लोग.

आदित्य साहू ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भाजपा से जुड़ रहे हैं. उन्होंने झामुमो-कांग्रेस गठबंधन की हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए राज्य में राजनीतिक बदलाव की जरूरत बतायी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया.

बाबूलाल मरांडी ने कानून-व्यवस्था पर उठाये सवाल

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाये. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराध की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है. साथ ही, उन्होंने विभिन्न सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाते हुए सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाये. ये आरोप भाजपा नेताओं की राजनीतिक आलोचना का हिस्सा हैं.

भाजपा में शामिल होते हरेलाल महतो  उपस्थित कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network
मौके पर उपस्थित लोग.

अर्जुन मुंडा, मधु कोड़ा व विद्युत वरण महतो सरकार की नाकामी गिनायी

समारोह को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, मधु कोड़ा, सांसद विद्युत वरण महतो और पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी ने भी सभा को संबोधित करते हुए राज्य सरकार के नीतियों की जम कर आलोचना की. भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार को हर मोर्चे पर विफल रहने का आरोप आरोल लगाया. सभी नेताओं ने हरेलाल महतो के भाजपा में शामिल होने का स्वागत किया.

ईचागढ़ की राजनीति पर रहेगी नजर

हरेलाल महतो का भाजपा में शामिल होना ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम है. वर्ष 2019 और 2024 के विधानसभा चुनावों में वह आजसू पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में थे और झामुमो प्रत्याशी को चुनौती दी थी. ऐसे में भाजपा में उनकी नयी भूमिका को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज होना स्वाभाविक है. भादूडीह में आयोजित समारोह ने ईचागढ़ में भाजपा की बढ़ती राजनीतिक सक्रियता को सामने रखा है. अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि हरेलाल महतो के पार्टी में आने से संगठनात्मक गतिविधियों और स्थानीय राजनीतिक समीकरणों में किस तरह के बदलाव सामने आते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola