सरकारी स्कूलों में कहां-कहां मिली गड़बड़ी.. जिला स्तरीय जनसुनवाई में उठे 92 मामले, पढ़ें पूरी खबर

Updated:
विज्ञापन

जनसुनवाई में उपस्तित अधिकारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सरायकेला में सरकारी स्कूलों में एमडीएम और समग्र शिक्षा योजना के सामाजिक अंकेक्षण पर हुई जनसुनवाई में 92 मामले पेश किए गए. पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर.

विज्ञापन

सरायकेला: जिले के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था और मध्याह्न भोजन योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने को लेकर शुक्रवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गयी. समाहरणालय सभागार में उपविकास आयुक्त रीना हांसदा की अध्यक्षता में हुई इस जनसुनवाई में सामाजिक अंकेक्षण के दौरान सामने आए मामलों की समीक्षा की गयी. समग्र शिक्षा और मध्याह्न भोजन योजना से जुड़े कुल 92 मामलों को सुनवाई के लिए प्रस्तुत किया गया.

विज्ञापन

184 स्कूलों में हुआ सामाजिक अंकेक्षण

जानकारी के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत जिले के कुल 184 सरकारी विद्यालयों में समग्र शिक्षा योजना का सामाजिक अंकेक्षण कराया गया. वहीं, इनमें से 60 विद्यालयों में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना का भी सामाजिक अंकेक्षण किया गया. सामाजिक अंकेक्षण के बाद पहले प्रखंड स्तर पर जनसुनवाई आयोजित कर विभिन्न मामलों के निष्पादन की प्रक्रिया पूरी की गयी. इसके बाद जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गयी.

1095 मुद्दों में से 92 मामले जिला स्तर पर पहुंचे

जनसुनवाई में समग्र शिक्षा से संबंधित कुल 930 मुद्दों में से 78 मुद्दे जिला स्तरीय सुनवाई के लिए प्रस्तुत किए गए. वहीं, मध्याह्न भोजन योजना से जुड़े 165 मुद्दों में से 14 मामले जिला स्तर पर पहुंचे. इस प्रकार कुल 1095 मुद्दों में से 92 मामलों पर जिला स्तर पर सुनवाई की गयी. शेष मामलों का निष्पादन विद्यालय एवं प्रखंड स्तर पर ही कर लिया गया था.

शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर

जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य सामाजिक अंकेक्षण के दौरान सामने आई कमियों और समस्याओं की समीक्षा करना तथा उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करना था. इसके माध्यम से सरकारी विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था और मध्याह्न भोजन योजना के बेहतर क्रियान्वयन के साथ पारदर्शिता एवं जवाबदेही को मजबूत करने पर जोर दिया गया.

इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा, जिला शिक्षा अधीक्षक अमित कुमार, सोशल ऑडिट यूनिट सरायकेला की टीम, संबंधित प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ), बीपीओ, बीपीएम, अकाउंटेंट, ब्लॉक एमआईएस, एमडीएम ऑपरेटर सहित जिले के विभिन्न प्रभागों के प्रभारी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola