seraikela kharsawan news: जामडीह के कलाकारों ने बेंगलुरु में किया छऊ नृत्य का प्रदर्शन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
महिषासुर मर्दिनी का नृत्य पेश कर दर्शकों का मन मोहा
विज्ञापन
महिषासुर मर्दिनी का नृत्य पेश कर दर्शकों का मन मोहा
आपके शहर में
विज्ञापन
खरसावां/चांडिल. नीमडीह प्रखंड के कलाकारों से सुसज्जित पुरुलिया छऊ डांस एकेडमी, जामडीह की टीम ने अलियांस यूनिवर्सिटी( बेंगलुरु) में अलियांस लिटरेरी फेस्टिवल में मनमोहक नृत्य को प्रदर्शित कर लोगों का वाहवाही बटोरी. परेश प्रसाद पारित के निर्देशन व नेतृत्व में प्रस्तुत महिषासुर मर्दिनी नृत्य को दर्शकों ने खूब सराहा. संगीत, आकर्षक मुखौटे, उछल-कूद, उल्फा (बोट), साज-सज्जा, चाल-भंगिमा और भाव-भंगिमाओं से सजा नृत्य प्रदर्शन देखने लायक था. नृत्य प्रस्तुति देने वाले प्रमुख कलाकारों में देवाशीष पारीत, निरंजन पारित, बनबिहारी कुंभकार, लखिंदर मछुआ, गोविंद कुमार, महेश सिंह, कमल लोचन सिंह, परमेश्वर माझी, लालमोहन कालिंदी, धर कालिंदी, शिकांत कालिंदी, कमल गोप और गंगाधर महतो आदि शामिल रहे. छऊ गुरु परेश पारित ने बताया कि इससे पूर्व हैदराबाद फैशन शो, वाटर फेस्टिवल (अदलज, अहमदाबाद), इंडिया एक्सपो मार्ट (नयी दिल्ली), हस्तशिल्प मेला (चेन्नई) जैसे प्रतिष्ठित मंचों पर भी टीम ने राज्य और जिले का नाम रोशन किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन