नवविवाहित महिलाओं के वोटर कार्ड में पता बदलना है, एडीसी ने बताया फॉर्म-8 का तरीका...

Updated:
विज्ञापन

मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी जयवर्धन कुमार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खरसावां में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए विशेष अभियान. 18 वर्ष की छात्राओं सहित पात्र युवाओं का नाम जोड़ने पर जोर. घर-घर जाकर छूटे मतदाताओं की पहचान के निर्देश.

विज्ञापन

खरसावां: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर-2026) के तहत मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने और योग्य नागरिकों का नाम जोड़ने की प्रक्रिया तेज कर दी गयी है. इसी क्रम में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार ने खरसावां विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान उच्च विद्यालय नेंगटासाई में आयोजित निर्वाचन पाठशाला में उन्होंने छात्राओं से संवाद कर मतदान के महत्व और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी.

विज्ञापन

18 वर्ष पूरी कर चुकी छात्राओं का नाम जोड़ने का निर्देश

*SIR-2026 के तहत 57-खरसावाँ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार | Prabhat Khabar Network
छात्रों से जानकारी लेते निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी व मौजूद अन्य

निरीक्षण के दौरान जानकारी मिली कि 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुकीं 10वीं पास कुछ छात्राओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं. इस पर एडीसी ने बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के साथ समन्वय स्थापित कर पात्र छात्राओं का जल्द से जल्द पंजीकरण कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहना चाहिए.

घर-घर जाकर छूटे मतदाताओं की करें पहचान

*SIR-2026 के तहत 57-खरसावाँ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार | Prabhat Khabar Network
बीएलओ से जामकारी लेते निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी

एडीसी जयवर्धन कुमार ने बीएलओ को घर-घर जाकर ऐसे नागरिकों की पहचान करने को कहा, जिनका नाम अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सका है. उन्होंने नवविवाहित महिलाओं की मतदाता सूची से जुड़ी शंकाओं को दूर करने और जरूरत के अनुसार फॉर्म-8 के माध्यम से पता परिवर्तन कराने पर भी जोर दिया.

फॉर्म-6, 7 और 8 की दी जानकारी

निर्वाचन पाठशाला में छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने और विवरण में संशोधन से संबंधित फॉर्म-6, 7 और 8 के उपयोग की जानकारी दी गयी. एडीसी ने योग्य युवाओं को मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया और निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का महत्व समझाया. मौके पर अंचल अधिकारी अमित श्रीवास्तव उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola