भक्ति और श्रद्धा के साथ मना बाहा बोंगा

Updated at : 07 Mar 2017 4:26 AM (IST)
विज्ञापन
भक्ति और श्रद्धा के साथ मना बाहा बोंगा

तुरामडीह : सरायकेला- खरसावां जिला के महुलडीह यूसिल माइंस के बगल स्थित कुम्हारी टोला के जाहेरथान में कुम्हारी ग्राम सभा समिति द्वारा आयोजित बाहा बोंगा धूमधाम के साथ मनाया गया. ग्रामीणों ने भक्ति और श्रद्धा के साथ जाहेरथान में नायके बाबा चंद्राय बेसरा से नया साल का फूल व प्रसाद ग्रहण किया. संताल परंपरा के […]

विज्ञापन

तुरामडीह : सरायकेला- खरसावां जिला के महुलडीह यूसिल माइंस के बगल स्थित कुम्हारी टोला के जाहेरथान में कुम्हारी ग्राम सभा समिति द्वारा आयोजित बाहा बोंगा धूमधाम के साथ मनाया गया. ग्रामीणों ने भक्ति और श्रद्धा के साथ जाहेरथान में नायके बाबा चंद्राय बेसरा से नया साल का फूल व प्रसाद ग्रहण किया. संताल परंपरा के अनुसार, सुबह सात बजे महिला व पुरुषों ने गाजे-बाजे के साथ नायके बाबा को जाहेरथान लाया . जहां नायके बाबा ने जाहेर आयो एवं लिटा मारांग बुरू की श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा- अर्चना की.

महिलाओं ने जाहेरथान में बाहा नृत्य किया. नृत्य समाप्ति के बाद बाहा नृत्य मंडली की महिलाएं व पुरुष नायके बाबा को उनके घर पहुंचायें. नायके बाबा चंद्राय बेसरा ने उपस्थित सभी महिलाओं, बच्चों व पुरुषों को उनकी उन्नति कामना के साथ आर्शीवाद दिया. बाहाबोंगा कार्यक्रम को सफल बनाने में माझी बाबा कृष्णा मुर्मू, सोमाय बेसरा, विभीषण मुर्मू, राम मुर्मू, सुरू सोरेन, भीम मुर्मू, सीताराम बेसरा, होपोन टुडू, होपोन हो, सीताराम महतो, डॉक्टर टुडू, फकीर बेसरा, होपोन बेसरा, राहुल मुर्मू, फागुराम टुडू, कार्तिक किस्कू, ठाकुर मार्डी, रातु किस्कू, नरसिंह हांसदा, दीकु मुर्मू सहित अन्य ने योगदान दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola