पदाधिकारी समझ एक घंटे तक बनाये रखा बंधक

Updated at : 23 Oct 2013 3:22 AM (IST)
विज्ञापन
पदाधिकारी समझ एक घंटे तक बनाये रखा बंधक

जल स्तर मापने आये कर्मी बने गलत फहमी के शिकार चांडिल : डैम का जलस्तर मापने आये कर्मचारियों को ग्रामीणों ने गलत फहमी में पदाधिकारी समझ कर एक घंटे तक बंधक बनाये रखा. घटना तिरुलडीह थाना क्षेत्र के अदारडीह गाव की है. जानकारी अनुसार मंगलवार दोपहर सिंचाई विभाग के कर्मचारी चांडिल डैम का जल स्तर […]

विज्ञापन

जल स्तर मापने आये कर्मी बने गलत फहमी के शिकार

चांडिल : डैम का जलस्तर मापने आये कर्मचारियों को ग्रामीणों ने गलत फहमी में पदाधिकारी समझ कर एक घंटे तक बंधक बनाये रखा.

घटना तिरुलडीह थाना क्षेत्र के अदारडीह गाव की है. जानकारी अनुसार मंगलवार दोपहर सिंचाई विभाग के कर्मचारी चांडिल डैम का जल स्तर मापने आदरडीह गांव पहुंचे. इस दौरान गांव के ग्रामीणों ने उन्हें पदाधिकारी समझ लिया और उनसे मुआवजा आदि की मांग करते हुए उन्हें घेर लिया.

मामले की जानकारी होने पर तिरुलडीह थाना प्रभारी आरबी सिंह आदरडीह गांव पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें शांत कराया. करीब एक घंटे बाद थाना प्रभारी श्री सिंह कर्मचारियों को अपने साथ ले गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola