ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ मुंडा आज सरायकेला में

Updated at : 22 May 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ मुंडा आज सरायकेला में

सरायकेला. ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा शनिवार 23 मई को सरायकेला के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं. सीएम के निर्देश पर मंत्री मुंडा गम्हरिया प्रखंड के बडाकांकडा पंचायत भवन में एक रात रहेंगे और ग्रामीण चौपाल के माध्यम से जनसमस्याओं से रू -ब- रू होंगे. मंत्री मुंडा लगभग तीन बजे सरायकेला परिसदन […]

विज्ञापन

सरायकेला. ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा शनिवार 23 मई को सरायकेला के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं. सीएम के निर्देश पर मंत्री मुंडा गम्हरिया प्रखंड के बडाकांकडा पंचायत भवन में एक रात रहेंगे और ग्रामीण चौपाल के माध्यम से जनसमस्याओं से रू -ब- रू होंगे. मंत्री मुंडा लगभग तीन बजे सरायकेला परिसदन पहुंचेंगे. चार बजे परिसदन से सीधे बडाकांकडा पंचायत पहुंच कर वहां की विकास योजनाओं का निरीक्षण करेंगे. शाम छह बजे बडाकांकडा पंचायत भवन में स्थानीय जन समस्याओं से रू-ब-रू होकर जानकारी हासिल करेंगे. 24 मई को लगभग साढ़े नौ बजे बांधडीह पंचायत पहुंच कर विकास योजनाओं का निरीक्षण करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola