पुलिस ने तोड़ी चार शराब भट्ठी, चार पर मामला दर्ज
Updated at : 29 Mar 2015 8:42 AM (IST)
विज्ञापन

चांडिल : चांडिल पुलिस ने शनिवार को अवैध शराब भट्ठी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया. इसके साथ पुलिस ने करीब डेढ़ सौ लीटर महुआ शराब भी जब्त किया है़ इस संबंध में चांडिल थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि अवैध रुप से शराब चुलाई करने […]
विज्ञापन
चांडिल : चांडिल पुलिस ने शनिवार को अवैध शराब भट्ठी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया. इसके साथ पुलिस ने करीब डेढ़ सौ लीटर महुआ शराब भी जब्त किया है़ इस संबंध में चांडिल थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि अवैध रुप से शराब चुलाई करने के खिलाफ पुलिस ने सघन छापामारी अभियान चलाया़
पुलिस ने अभियान के दौरान खोखरोडीह, हमसादा में चार महुआ शराब भट्ठी को ध्वस्त किया है़ पुलिस ने यहां पर भारी मात्र में जावा नष्ट किया है़ अवैध रुप से महुआ शराब भट्ठी का संचालन करने के आरोप में पंकज मंडल, भोजु मंडल व अन्य दो के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




