चांडिल : दो बसों में भिड़ंत एक दर्जन यात्री घायल

चांडिल : चांडिल थाना क्षेत्र के शहरबेड़ा के निकट बुधवार की शाम हुई दो यात्री बसों की आमने–सामने टक्कर में करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गये. घायलों में कुछ का इलाज चिलगु के मुन क्लिनिक में किया गया, जबकि अनेक घायल एमजीएम में इलाज के लिए भेजे गये हैं. जानकारी के अनुसार शहरबेड़ा के […]
चांडिल : चांडिल थाना क्षेत्र के शहरबेड़ा के निकट बुधवार की शाम हुई दो यात्री बसों की आमने–सामने टक्कर में करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गये. घायलों में कुछ का इलाज चिलगु के मुन क्लिनिक में किया गया, जबकि अनेक घायल एमजीएम में इलाज के लिए भेजे गये हैं.
जानकारी के अनुसार शहरबेड़ा के निकट एनएच-33 पर घुमावदार सड़क पर टाटा से रांची जा रही बस (संख्या जेएच 12 बी 0543) और रांची से टाटा जा आ रही बस (संख्या जेएच 05 एटी 2729) की टक्कर हो गयी. टक्कर के बाद घायल पुलिसकर्मी छोटेराम किस्कू, वंकी करमाली और निरंजन बनर्जी का इलाज चिलगु स्थित मुन क्लिनिक में कराया गया.
छोटेराम चाकुलिया का रहने वाला है और वे चतरा में पदस्थापित हैं, जबकि निरंजन बनर्जी बर्नपुर पश्चिम बंगाल का रहने वाला है. यात्रियों में किसी को भी गंभीर चोट नहीं लगी है, सभी को हल्की चोटें आयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




