पीएनबी आरसेटी भवन हेतु जिला प्रशासन से मिली हरी झंडी

सरायकेला. भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के सहयोग से बेरोजगार युवक युवतियों का कौशल विकास कर आत्म निर्भर बनाने के लिए पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार भवन निर्माण को जिला प्रशासन द्वारा हरी झंडी दे दी गयी है. जिला प्रशासन द्वारा भवन निर्माण हेतु शहरी क्षेत्र के टाउन हॉल के पीछे स्थित एक एकड़ जमीन को […]
सरायकेला. भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के सहयोग से बेरोजगार युवक युवतियों का कौशल विकास कर आत्म निर्भर बनाने के लिए पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार भवन निर्माण को जिला प्रशासन द्वारा हरी झंडी दे दी गयी है.
जिला प्रशासन द्वारा भवन निर्माण हेतु शहरी क्षेत्र के टाउन हॉल के पीछे स्थित एक एकड़ जमीन को उपलब्ध कराया गया है. इस संबंध में संस्थान के एसके सिंह ने बताया कि भवन का नक्शा नगर पंचायत कार्यालय में भवन बॉयलॉज के अभाव के कारण विगत तीन माह से लंबित था जिसके कारण भवन निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया था. उन्होंने बताया कि जमीन उपलब्ध होते ही संस्थान द्वारा इस पर पहल शुरू कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




