हाथियों ने दो घरों को किया क्षतिग्रस्त

Updated at : 07 Jan 2015 10:33 AM (IST)
विज्ञापन
हाथियों ने दो घरों को किया क्षतिग्रस्त

खरसावां : खुंटपानी प्रखंड के गांवों में जंगली हाथियों के एक झुंड ने बीती रात जम कर उत्पात मचाया. करीब 20 हाथियों के झुंड ने गोंडाय गांव के वीर सिंह हाईबुरु एवं मोहन सिंह दोराय के मकान को क्षतिग्रस्त करने के साथ-साथ घर में रखे धान व चावल को चट कर गये. इसके अलावे बादिया […]

विज्ञापन
खरसावां : खुंटपानी प्रखंड के गांवों में जंगली हाथियों के एक झुंड ने बीती रात जम कर उत्पात मचाया. करीब 20 हाथियों के झुंड ने गोंडाय गांव के वीर सिंह हाईबुरु एवं मोहन सिंह दोराय के मकान को क्षतिग्रस्त करने के साथ-साथ घर में रखे धान व चावल को चट कर गये.
इसके अलावे बादिया के विनोद बानसिंह, सोसोबासा के पटकी बोदरा, गारदी बोदरा, व गोंडाई के मोटका दोराय के बागान में घुस कर गोभी, टमाटर व बैगन की खेती को पैरों तले रौंद कर बर्बाद कर दिया.
इसके अलावे सोमा बोदरा, जटिया पुरती, संतारी बानरा, रेंगडा गोप के खलियान में रखे धान की फसल को हाथियों ने चट करने के साथ- साथ पैरों तले रौंद कर बर्बाद भी किया. हाथियों का झुंड शाम होते ही खुंटपानी प्रखंड के बाईहातु, बांदागुटू, सालीगुटू, गोंडाय, बादिया, सोसोबासा, पांडुआ गांव में पहुंच रहे है. ग्रामीणों के अनुसार करीब 20 हाथियों के इस झुंड में हाथी के बच्चे भी शामिल है.
हाथियों के आतंक से लोगों में दहशत
हाथियों का झुंड अब भी सालीगुटू व पांडुआ के बीच स्थित डुंगरी में डेरा डाला हुआ है. हाथियों के आतंक से लोगों में दहशत है.हाथियों के उत्पात की जानकारी ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दे दी गयी है, परंतु अब तक विभाग का कोई भी अधिकारी जायजा लेने के लिये नहीं पहुंचा है. ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को खदेड़ने की व्यवस्था करने की मांग की है. साथ ही हाथियों द्वारा किये गये नुकसान की भरपाई करने की भी मांग की है.
मुआवजा नहीं मिला तो आंदोलन
झामुमो नेता राम होनहागा ने कहा कि जंगली हाथियों के उत्पात की जानकारी विभाग को दे दी गयी है. बावजूद कोई अधिकारी नुकसान का जायजा लेने गांव में नहीं पहुंचे है. उन्होंने विभाग से जल्द से जल्द मुआवजा भुगतान की मांग की है. मुआवजा नहीं मिलने पर आंदोलन की बात कही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola