सरायकेला : धारदार हथियार से पत्नी को मार की खुदकुशी

सरायकेला : सरायकेला के वीरामचंद्रपुर गांव में राजन तियू (55) ने अपने पूरे परिवार को मार डालने की कोशिश की. पहले उसने अपनी पत्नी बुधनी तियू (45) को धारदार हथियार से घायल कर दिया और अपने तीन बच्चों को भी लहूलुहान कर दिया. बाद में राजन ने खुद को भी घायल कर लिया. इलाज के […]
सरायकेला : सरायकेला के वीरामचंद्रपुर गांव में राजन तियू (55) ने अपने पूरे परिवार को मार डालने की कोशिश की. पहले उसने अपनी पत्नी बुधनी तियू (45) को धारदार हथियार से घायल कर दिया और अपने तीन बच्चों को भी लहूलुहान कर दिया. बाद में राजन ने खुद को भी घायल कर लिया. इलाज के लिए ले जाने के क्रम में पति-पत्नी की मौत हो गयी. वहीं तीन बच्चे अनीता तियू (6), सविता तियू (5) व शिवा तियु (3) घायल हैं. इसमें दो स्थिति गंभीर है. जानकारी के अनुसार घायलों को पहले सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए एमजीएम, जमशेदपुर रेफर कर दिया गया.
घटना मंगलवार अहले सुबह तीन बजे की बतायी जा रही है. ग्रामीणों के मुताबिक, राजन अपनी पत्नी बुधनी से हमेशा किसी बात को लेकर झगड़ा करता रहता था. सोमवार रात हर दिन की तरह सभी खाना खाकर सो गये. सुबह करीब तीन बजे घर से बच्चों के चिल्लाने और रोने की आवाज आयी, तो ग्रामीण उसके घर पहुंचे. घर का दरवाजा अंदर से बंद था. जब दरवाजा नहीं खुला, तो ग्रामीणों ने छप्पर हटाकर देखा. नजारा देखकर होश उड़ गये. परिवार के पांच लोग लहूलुहान स्थिति में बेहोश पड़े थे. सूचना मुखिया वीरेंद्र केराई को दी गयी. सरायकेला पुलिस मौके पर पहुंची. एमजीएम ले जाने के क्रम में पति-पत्नी की मौत हो गयी, जबकि सविता व अनिता का इलाज किया जा रहा है. शिबू को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




