सरायकेला : ट्रक-ट्रेलर में टक्कर दो चालकों की मौत

Updated:
विज्ञापन

सरायकेला कांड्रा सड़क पर पांपड़ा गांव के समीप दो ट्रकों की टक्कर में दोनों ही ट्रक के चालकों की मौत हो गयी. घटना लगभग रात ढाई बजे के आसपास की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार एक ट्रक माल अनलोड कर बडाजामदा जा रहा था. जैसे ही ट्रक पांपडा पेट्रोल पंप के पास पहुंचा […]

विज्ञापन

सरायकेला कांड्रा सड़क पर पांपड़ा गांव के समीप दो ट्रकों की टक्कर में दोनों ही ट्रक के चालकों की मौत हो गयी. घटना लगभग रात ढाई बजे के आसपास की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार एक ट्रक माल अनलोड कर बडाजामदा जा रहा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

जैसे ही ट्रक पांपडा पेट्रोल पंप के पास पहुंचा विपरीत दिशा से लौह अयस्क लोड कर आ रहे ट्रेलर से सीधी टक्कर हो गयी, जिससे ट्रक के चालक बडागम्हरिया मोतीनगर ज्ञान प्रकाश तिवारी व ट्रेलर के चालक बिहार के छपरा जिला के रघुनाथपुर थाना निवासी कमल यादव की मौत हो गयी. मौके पर पहुंचे सरायकेला थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने चालकों के परिजनों को इसकी सूचना दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola