सरायकेला-चाईबासा सड़क पर दो ट्रकों के बीच सीधी टक्कर, दोनों चालकों की मौत
सरायकेला : सरायकेला कांड्रा सड़क पर पांपडा गांव के समीप दो ट्रकों की सीधी टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी. मरने वाले दोनों ही ट्रक के चालक थे. घटना रात्री ढाई बजे के करीब की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या जेएच 05एएच 8689 उषामार्टीन कंपनी में माल खाली कर […]
सरायकेला : सरायकेला कांड्रा सड़क पर पांपडा गांव के समीप दो ट्रकों की सीधी टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी. मरने वाले दोनों ही ट्रक के चालक थे. घटना रात्री ढाई बजे के करीब की बतायी जा रही है.
आपके शहर में
जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या जेएच 05एएच 8689 उषामार्टीन कंपनी में माल खाली कर वापस बडाजामदा जा रही थी, जैसे ही पांपडा पेट्रोल पंप के पास पहुंची विपरित दिशा से आ रही ट्रेलर संख्या एनएलओ 2के 2396 से सीधी टक्कर हो गयी. जिससे दोनों ट्रक चालक बडागम्हरिया मोतीनगर ज्ञान प्रकाश तिवारी व बिहार के छपरा जिला के रघुनाथपुर थाना निवासी कमल यादव ट्रक में बुरी तरह फंस गये.
सूचना मिलने पर सरायकेला पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और लगभग ढाई घंटे की कड़ी मश्कत के बाद ट्रक में फंसे दोनों चालकों को बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहासं चिकित्सकों ने दोनों को मृत्त घोषित कर दिया.
सरायकेला थाना प्रभारी अविनाश कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली और दोनों चालकों के परिजनों को इसकी सूचना दी. बाद में पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए