आंधी में पेड़ गिरने से घर क्षतिग्रस्त

Updated at : 01 Jun 2018 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
आंधी में पेड़ गिरने से घर क्षतिग्रस्त

खरसावां : बुधवार रात आयी आंधी ने खरसावां के विभिन्न क्षेत्रों में काफी नुकसान पहुंचाया है. आंधी से खरसावां के बेगनाडीह गांव के रोहित तांती के घर पर एक पेड़ गिर गया, जिससे घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. पीड़ित परिवार ने अंचल अधिकारी से मुआवजा की मांग की है. इसके अलावा खरसावां के […]

विज्ञापन

खरसावां : बुधवार रात आयी आंधी ने खरसावां के विभिन्न क्षेत्रों में काफी नुकसान पहुंचाया है. आंधी से खरसावां के बेगनाडीह गांव के रोहित तांती के घर पर एक पेड़ गिर गया, जिससे घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. पीड़ित परिवार ने अंचल अधिकारी से मुआवजा की मांग की है. इसके अलावा खरसावां के कई अन्य हिस्सों में भी आंधी से पेड़, बिजली के तार व पोल गिरे हैं. कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष छोटराय किस्कू ने बेगनाडीह पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिले. इसके बाद मुआवजा की मांग को लेकर सीओ से मिले.

खरसावां में 24 घंटे से बिजली गुल_: खरसावां के अधिकांश गांवों में 24 घंटे से बिजली गुल है. खरसावां के गांगुडीह के पास बिजली के चार पोल व तार टूट कर गिर गये हैं. इससे मेन लाइन में फॉल्ट आ गया है. बुधवार को पूरी रात खरसावां-कुचाई के सभी गांवों में बिजली गुल थी. गुरुवार को भी दिन भर बिजली गुल रही. समाचार लिखे जाने तक बिजली की आपूर्ति नहीं हो सकी है. बिजली मिस्त्री की कमी के कारण मरम्मत कार्य में परेशानी हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola