सरकार विकास की रौशनी जन जन तक पहुंचाने में लगी : गिलुवा

Updated at : 24 Oct 2017 3:49 AM (IST)
विज्ञापन
सरकार विकास की रौशनी जन जन तक पहुंचाने में लगी : गिलुवा

राजनगर : प्रदेश भाजपाध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकारें जन-जन तक विकास की रौशनी पहुंचा रही हैं. सरकार इस क्षेत्र के लोगों की सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, सिंचाई, स्वास्थ्य आदि की जरूरतें भी एक-एक कर सुधारने में जुटी है. कांग्रेस के 70 साल के कार्यकाल में जहां […]

विज्ञापन

राजनगर : प्रदेश भाजपाध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकारें जन-जन तक विकास की रौशनी पहुंचा रही हैं. सरकार इस क्षेत्र के लोगों की सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, सिंचाई, स्वास्थ्य आदि की जरूरतें भी एक-एक कर सुधारने में जुटी है. कांग्रेस के 70 साल के कार्यकाल में जहां विकास की रौशनी नहीं पहुंच सकी थी,

वहां भी विकास के कार्य किये जा रहे हैं. श्री गिलुवा रविवार को पंचायत स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता सह सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में कही. उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं के सम्मान के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना लागू कर बीपीएल परिवारों की महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों के पक्के मकान बन रहे हैं.

जिला भाजपा के महामंत्री गणेश माहली ने कहा कि सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर परिवार के लिए शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है. उप प्रमुख विनय कुमार सिंहदेव ने सांसद श्री गिलुवा से पोटका पंचायत क्षेत्र में एंबुलेंस की व्यवस्था करने, चालियामा से सरायकेला एवं चालियामा से ओड़िशा को जोड़नेवाली सड़क का कालीकारण कराने की मांग की.

परिणीता मार्डी का हुआ सम्मान
इस मौके पर बीते माह मुरुमडीह पुलिया पर हुई सड़क दुर्घटना के दौरान अदम्य साहस का परिचय देते हुए तीन लोगों को गहरे पानी से बाहर निकालनेवाली सुड़सी गांव की परिणीता मार्डी को भी सम्मानित किया गया.
फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत: फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता एवं उप विजेता कसीदा तथा आराहांसा की टीमों को एक खस्सी एवं जर्सी सेट तथा बाकी दस टीमों को भी जर्सी सेट देकर सम्मानित किया गया. इसके अलावा पोटका पंचायत क्षेत्र के 55 महिला स्वंय सहायता समूहों, 10 वार्ड सदस्यों एवं 14 ग्राम प्रधानों को भी सम्मानित किया गया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि हरेकृष्ण प्रधान, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल महतो, भाजपा प्रखंड पूर्वी भाग अध्यक्ष भीमसेन मंडल, पश्चिमी भाग के अध्यक्ष मेघराय मार्डी, पश्चिम सिंहभूम जिला अध्यक्ष दिनेश नंदी, मुखिया रजनी जारिका आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola