मिर्जाचौकी में अधूरा नाला दे रहा हादसे को निमंत्रण, कई लोग गिरकर हो चुके घायल

Updated:
विज्ञापन

मिर्जाचौकी चैती दुर्गा मंदिर के सामने अधूरा पड़ा नाला निर्माण का कार्य। Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मिर्जाचौकी में सड़क निर्माण के दौरान अधूरा छोड़ा गया नाला राहगीरों के लिए खतरा बन गया है. कई लोग गिरने से घायल हो चुके हैं, ग्रामीण जल्द काम पूरा करने की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

गुड्डू रजक की रिपोर्ट.

विज्ञापन

साहिबगंज/मंडरो: मिर्जाचौकी चैती दुर्गा मंदिर के सामने से एक्सचेंज ऑफिस तक सड़क निर्माण के दौरान बनाया जा रहा नाला अब तक अधूरा पड़ा है. नाला अधूरा रहने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है. ग्रामीणों के अनुसार, अब तक दो-चार लोग नाले में गिरकर घायल भी हो चुके हैं. इसके बावजूद अधूरे नाला निर्माण को पूरा कराने की दिशा में संबंधित विभाग की ओर से पहल नहीं की जा रही है.

दो से ढाई माह पहले शुरू हुआ था काम

ग्रामीण ओमप्रकाश महतो ने बताया कि करीब दो से ढाई माह पूर्व विभाग की ओर से सड़क किनारे नाला निर्माण का काम शुरू कराया गया था. निर्माण शुरू होने के बाद से ही नाला का काम अधूरा छोड़ दिया गया है. इससे सड़क किनारे आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी हो रही है.

रात में बढ़ जाती है दुर्घटना की आशंका

ग्रामीणों के अनुसार, रात के समय अधूरा नाला दिखाई नहीं देने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. नाला निर्माण कार्य अधूरा रहने से अब तक कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं.

जल्द निर्माण पूरा कराने की मांग

ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते नाला निर्माण पूरा नहीं कराया गया, तो भविष्य में यहां बड़ी दुर्घटना हो सकती है. उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द नाला निर्माण कार्य पूरा कराने और दुर्घटना की आशंका वाले स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola