तीनपहाड़ - सबडहरा फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया 43 वर्षीय व्यक्ति, मौके पर मौत

Updated:
विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)

सबडहरा फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से 43 वर्षीय सूरत साहा की मौत. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा. यूडी केस दर्ज.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

तीनपहाड़ : मालदा रेल मंडल अंतर्गत राजमहल थाना क्षेत्र के सबडहरा फाटक के पास शनिवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से करीब 43 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान छोटा मदनशाही, दलाही कल्याणचक क्षेत्र के सबडहरा निवासी सूरत साहा, उम्र 43 वर्ष के रूप में हुई है.

पुलिस पहुंची मौके पर

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात सूरत साहा सबडहरा फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आ गये. हादसे में उनकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर साहिबगंज जीआरपी रेल थाना और राजमहल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. दोनों थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की.

शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए

इसके बाद राजमहल थाना पुलिस द्वारा शव का पंचनामा किया गया. पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया. घटना के संबंध में राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यूडी केस होगा दर्ज

उन्होंने कहा कि इस मामले में यूडी केस दर्ज किया जायेगा. पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल भेजे जाने की कार्रवाई की गयी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola