सकरीगली में 61वीं अंतरराज्यीय बाल दिवस खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज, क्रॉस कंट्री में बिहार के खिलाड़ियों का दबदबा

Updated:
विज्ञापन

दौड लगाते प्रतिभागी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

साहिबगंज में 61वीं अंतरराज्यीय बाल दिवस खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज. क्रॉस कंट्री दौड़ में बिहार के धावकों का जलवा. जानें किसने मारी बाजी.

विज्ञापन

संवाददाता, साहिबगंज. टाइगर एथलेटिक्स क्लब, सकरीगली, साहिबगंज की ओर से बाल दिवस के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय 61वीं अंतरराज्यीय बाल दिवस खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ महिला एवं पुरुष क्रॉस कंट्री दौड़ के साथ हुआ. मुख्य अतिथि तालझारी प्रखंड के पूर्व उपप्रमुख प्रदीप कुमार सिंह उर्फ लड्डू सिंह ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का उद्घाटन किया. प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया.

विज्ञापन

रेलवे मैदान में हुईं विभिन्न खेल स्पर्धाएं

रेलवे मैदान, सकरीगली में लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक और भाला फेंक समेत विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया.

फोटो नं 13एसबीजी   35,36    हैकैप्सन - शुक्रवार  को शुभारंभ करते अतिथिदौड लगाते प्रतिभागी | Prabhat Khabar Network
शुभारंभ करते अतिथि व दौड़ लगाते प्रतिभागी | Prabhat Khabar Network

पुरुष क्रॉस कंट्री में राजन महतो प्रथम

सात किलोमीटर की पुरुष क्रॉस कंट्री दौड़ में बिहार के राजन महतो ने प्रथम स्थान हासिल किया. बिहार के ही आलोक कुमार यादव दूसरे स्थान पर रहे, जबकि झारखंड के जानकी कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया.

पुरुष वर्ग का परिणाम (7 किलोमीटर):

  • प्रथम : राजन महतो (बिहार).
  • द्वितीय : आलोक कुमार यादव (बिहार).
  • तृतीय : जानकी कुमार (झारखंड).

महिला क्रॉस कंट्री में बिहार की खिलाड़ियों का दबदबा

चार किलोमीटर की महिला क्रॉस कंट्री दौड़ में बिहार की पूजा सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया. खुशी कुमारी दूसरे और अंगूरी कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं. तीनों खिलाड़ी बिहार की हैं.

महिला वर्ग का परिणाम (4 किलोमीटर):

  • प्रथम : पूजा सिंह (बिहार).
  • द्वितीय : खुशी कुमारी (बिहार).
  • तृतीय : अंगूरी कुमारी (बिहार).

आयोजन समिति के सदस्यों का रहा सहयोग

आयोजन में समिति के माधवचंद्र घोष, अशोक साहनी, योगेश यादव, गौतम, रजाउद्दीन, मनीष कुमार, आशीष रंजन, गौतम यादव, गौतम मंडल, रामदेव यादव, हीरालाल यादव, छोटू यादव, राजन कुमार, राजदेव यादव, सुष्मित रंजन, जॉन्स, रामलक्ष्मण यादव, सौरभ मंडल और अमन कुमार समेत अन्य लोगों का सराहनीय सहयोग रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola