सकरीगली में 61वीं अंतरराज्यीय बाल दिवस खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, 60 स्पर्धाओं के विजेताओं को मिला सम्मान

Updated:
विज्ञापन

प्रतिभगीगण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सकरीगली में 61वीं बाल दिवस खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ, जिसमें 60 से अधिक स्पर्धाओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया. खेल प्रतिभाओं को मंच मिला.

विज्ञापन

संवाददाता, साहिबगंज. टाइगर एथलेटिक्स क्लब, सकरीगली की ओर से बाल दिवस के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराज्यीय 61वीं बाल दिवस खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का समापन भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ. प्रतियोगिता के दूसरे दिन रेलवे मैदान, सकरीगली में विभिन्न आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं एवं महिला-पुरुष खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में झारखंड के साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, रांची और रामगढ़ सहित बिहार एवं पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. दूसरे दिन ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं के तहत बालक एवं बालिका वर्ग में 60 मीटर, 80 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 1600 मीटर तथा 4×100 मीटर रिले सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं. इसके अलावा लंबी कूद, ऊंची कूद, डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो और शॉटपुट जैसी स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी दिनेश प्रसाद यादव, पूर्व प्रमुख प्रदीप कुमार सिंह उर्फ लड्डू सिंह, राम लक्ष्मण यादव, मुफस्सिल थाना प्रभारी अनीश पांडेय, तालझारी थाना प्रभारी नीतीश कुमार पांडेय तथा जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजेश यादव सहित अन्य अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेमेंटो, बैग और नगद राशि देकर सम्मानित किया.

विज्ञापन

राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले एमानुएल किस्कू सम्मानित

इस अवसर पर 41वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप, चेन्नई में 80 मीटर हर्डल्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले एमानुएल किस्कू को विशेष रूप से सम्मानित किया गया. उनकी उपलब्धि पर उपस्थित अतिथियों एवं खेलप्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया.

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की जरूरत : दिनेश प्रसाद यादव

मुख्य अतिथि समाजसेवी दिनेश प्रसाद यादव ने कहा कि सकरीगली में इतने बड़े स्तर पर अंतरराज्यीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होना क्षेत्र के लिए गर्व की बात है. खेल बच्चों और युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है. इससे शारीरिक क्षमता के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, मेहनत और टीम भावना का विकास होता है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. उन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन देने की जरूरत है. ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं. उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए अन्य प्रतिभागियों को भी निरंतर मेहनत करने की सलाह दी.

खेल से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं युवा : प्रदीप कुमार सिंह

पूर्व प्रमुख प्रदीप कुमार सिंह उर्फ लड्डू सिंह ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं बच्चों और युवाओं के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का बेहतर माध्यम हैं. सकरीगली जैसे क्षेत्र में अंतरराज्यीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित होना सराहनीय पहल है. उन्होंने कहा कि एमानुएल किस्कू जैसे खिलाड़ियों की उपलब्धियां क्षेत्र के अन्य बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत हैं. यदि खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास, बेहतर मार्गदर्शन और उचित अवसर मिले तो वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर साहिबगंज जिले का नाम रोशन कर सकते हैं. उन्होंने टाइगर एथलेटिक्स क्लब के सदस्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जारी रखने की अपील की.

आयोजन समिति का रहा सराहनीय योगदान

प्रतियोगिता को सफल बनाने में आयोजन समिति के माधवचंद्र घोष, अशोक साहनी, योगेश यादव, गौतम, सुमन कुमार, रजाउद्दीन, मनीष कुमार, आशीष रंजन, गौतम यादव, बेलाल, मनोज कुमार, आदित्य कुमार, गौतम मंडल, रामदेव यादव, हीरालाल यादव, छोटू यादव, राजन कुमार, राजदेव यादव, सुष्मित रंजन, जॉन्स, राम लक्ष्मण यादव, सौरभ मंडल एवं अमन कुमार सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा. दो दिनों तक चले इस खेल महाकुंभ का समापन खिलाड़ियों के सम्मान और उत्साह के बीच हुआ. प्रतियोगिता ने क्षेत्र के उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान किया.

प्रमुख स्पर्धाओं के परिणाम (14 नवंबर 2026)

डिस्कस थ्रो (पुरुष वर्ग) : प्रथम अब्दुल रजक, द्वितीय सुभाशीष रजक, तृतीय सुल्तान शेख.

डिस्कस थ्रो (महिला वर्ग) : प्रथम लखी कुमारी, द्वितीय बेबी कुमारी, तृतीय श्रेया रानी.

किड्स जेवलिन थ्रो (बालिका अंडर-14) : प्रथम रुचि कुमारी, द्वितीय रोशनी कुमारी, तृतीय अदिति कुमारी.

जेवलिन थ्रो (पुरुष वर्ग) : प्रथम नीरज यादव, द्वितीय राकी घोष, तृतीय शिवम मंडल.

जेवलिन थ्रो (महिला वर्ग) : प्रथम काजल कुमारी, द्वितीय बेबी कुमारी, तृतीय सुप्रिया मांझी.

ऊंची कूद (महिला वर्ग) : प्रथम सुनैना कुमारी, द्वितीय खुशी यादव, तृतीय नीली मनदास.

ऊंची कूद (बालक अंडर-16) : प्रथम शोविका मंडल, द्वितीय राजदैत्य, तृतीय नीली मनदास.

लंबी कूद (बालिका वर्ग) : प्रथम छोटी कुमारी, द्वितीय साक्षी, तृतीय खुशी मंडल.

ऊंची कूद (पुरुष वर्ग) : प्रथम राज कुमार, द्वितीय श्याम मंडल, तृतीय रॉकी दास.

शॉटपुट (पुरुष वर्ग) : प्रथम अब्दुल रजक, द्वितीय रिकी घोष, तृतीय शुभंकर रजक.

लंबी कूद (बालक अंडर-16) : प्रथम अफराज अंसारी, द्वितीय बिरसा टुडू, तृतीय गोपी मरांडी.

लंबी कूद (बालिका अंडर-16) : प्रथम नजमुन निशा, द्वितीय छोटी कुमारी, तृतीय श्वेता कुमारी.

शॉटपुट (बालक अंडर-16) : प्रथम मो. रऊफ, द्वितीय अक्षय कुमार, तृतीय सन्नी राज.

शॉटपुट (महिला वर्ग) : प्रथम शांति प्रिया, द्वितीय लखी कुमारी, तृतीय रचना कुमारी.

शॉटपुट (बालिका अंडर-16) : प्रथम ईशा कुमारी, द्वितीय श्रुति कुमारी, तृतीय काजल कुमारी.

लंबी कूद (बालिका अंडर-14) : प्रथम दुर्गा कुमारी, द्वितीय रोशनी कुमारी, तृतीय पूजा मंडल.

लंबी कूद (महिला वर्ग) : प्रथम खुशी यादव, द्वितीय ऋषिका कुमारी, तृतीय शांति प्रिया.

लंबी कूद (पुरुष वर्ग) : प्रथम ए. दास, द्वितीय चंदन रजवार, तृतीय श्याम मंडल.

लंबी कूद (बालक अंडर-14) : प्रथम आकाश मंडल, द्वितीय विकास कुमार, तृतीय ओम प्रकाश यादव.

60 मीटर दौड़ (बालिका अंडर-16) : प्रथम नजमुन निशा, द्वितीय श्वेता कुमारी, तृतीय निशा कुमारी.

200 मीटर दौड़ (बालिका अंडर-16) : प्रथम साक्षी कुमारी, द्वितीय अंजना साह, तृतीय नैना कुमारी.

400 मीटर दौड़ (बालक अंडर-16) : प्रथम रऊकुल, द्वितीय जयदीप मंडल, तृतीय रोशन किस्कू.

400 मीटर दौड़ (बालिका अंडर-16) : प्रथम साक्षी कुमारी, द्वितीय अंजना साह, तृतीय नैना कुमारी.

60 मीटर दौड़ (बालक अंडर-14) : प्रथम शिवम चौधरी, द्वितीय हिमांशु राय, तृतीय आशीष मंडल.

60 मीटर दौड़ (बालिका अंडर-14) : प्रथम रोशनी कुमारी, द्वितीय दुर्गा, तृतीय रुचि कुमारी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola