पंकज मिश्रा समेत झामुमो नेताओं ने दी रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि
पुष्प अर्पित कर नमन करते झामुमो नेता. | Prabhat Khabar Network
झामुमो की केंद्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा सहित नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि दी. झामुमो परिवार ने जताया गहरा दुख.
प्रतिनिधि, बरहरवा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन की खबर से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में शोक की लहर है. उनके निधन पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
अंतिम संस्कार में शामिल हुए झामुमो नेता-कार्यकर्ता
रूपी सोरेन के अंतिम संस्कार में झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह केंद्रीय समिति सदस्य पंकज मिश्रा, झामुमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय गोस्वामी सहित पार्टी के कई नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए. नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और कंधा दिया.
हेमंत सोरेन और परिजनों से मिलकर जतायी संवेदना
पार्टी नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की. नेताओं ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा झामुमो परिवार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिजनों के साथ खड़ा है.

झामुमो परिवार के लिए अपूरणीय क्षति
पार्टी नेताओं ने कहा कि रूपी सोरेन का निधन झामुमो परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. उनके निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं में गहरा दुख है. कार्यकर्ताओं ने दिवंगत रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए