साहिबगंज में 15 लाख के जेवरात चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कटिहार से एक आरोपित गिरफ्तार
जांच करती पुलिस | Prabhat Khabar Network
साहिबगंज में 15 लाख के जेवरात चोरी मामले में कटिहार से एक आरोपित की गिरफ्तारी हुई है. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की है. जल्द ही मामले का खुलासा होगा.
प्रतिनिधि, साहिबगंज. जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के मजहर टोला स्थित इकरा कॉलोनी में डीसीपीयू कार्यालय के अकाउंटेंट के घर से करीब 15 लाख रुपये के जेवरात चोरी मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है. थाना प्रभारी शशि सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने सोमवार को कटिहार से एक आरोपित को गिरफ्तार किया. पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद छापेमारी कर यह कार्रवाई की.
13 अगस्त को हुई थी चोरी
गौरतलब है कि 13 अगस्त को इकरा कॉलोनी स्थित अकाउंटेंट के घर से अज्ञात चोरों ने करीब 15 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिये थे. घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की थी. फुटेज में लाल टीशर्ट पहने एक व्यक्ति घर से निकलता दिखाई दिया था. इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज कर दी थी.
थाना प्रभारी के नेतृत्व में बनी थी विशेष टीम
मामले का उद्भेदन करने के लिए थाना प्रभारी शशि सिंह के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गयी थी. टीम ने लगातार तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण करते हुए छापेमारी की. सोमवार को कटिहार से एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया. इस कार्रवाई में पुलिस पदाधिकारी बमबम यादव और मृत्युंजय कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
