गंगा नदी में मिला 45 वर्षीय ग्रामीण का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुर्शिदाबाद के बलीघाटी में गंगा नदी में 45 वर्षीय हाबल शेख का शव मिला. मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा, पुलिस जांच जारी.

विज्ञापन

फरक्का. मुर्शिदाबाद जिले के रघुनाथगंज थाना क्षेत्र के बलीघाटी में बुधवार सुबह गंगा नदी में एक व्यक्ति का शव तैरता मिला. शव मिलने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गये और इसकी जानकारी रघुनाथगंज थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जंगीपुर अस्पताल भेज दिया. ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार मृतक की पहचान बलीघाटी गांव निवासी हाबल शेख (45) के रूप में हुई है.

विज्ञापन

मौत की वजह अब तक स्पष्ट नहीं

हाबल शेख की मौत कैसे हुई और वह गंगा नदी तक कैसे पहुंचे, इस संबंध में परिजनों की ओर से फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पायी है. उनके नदी में डूबने के कारणों को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola