दो की मौत, पांच बाराती घायल

Updated at : 21 Mar 2017 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
दो की मौत, पांच बाराती घायल

हादसा . बाइक से टकरा कर बोलेरो गड्ढे में गिरी बोरियो : सोमवार शाम साढ़े सात बजे बोरियो बरहेट मुख्य पथ पर बालीडीह के पास एक बाराती गाड़ी बोलेरो (जेएच 04 बी 2456) व बाइक में जोरदार भिडंत हो जाने से दो लोगों की मौत हो गयी है. जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल […]

विज्ञापन

हादसा . बाइक से टकरा कर बोलेरो गड्ढे में गिरी

बोरियो : सोमवार शाम साढ़े सात बजे बोरियो बरहेट मुख्य पथ पर बालीडीह के पास एक बाराती गाड़ी बोलेरो (जेएच 04 बी 2456) व बाइक में जोरदार भिडंत हो जाने से दो लोगों की मौत हो गयी है. जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. सभी का इलाज बोरियो अस्पताल में किया जा रहा है. तीन लोगों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. बताया जाता है कि बोरियो के ईदगाह से बोलेरो पर पांच लोग सवार होकर बसडीहा बारात जा रहे थे. बाइक विपरीत दिशा से आ रही थी.
बालीडीह के पास बोलेरो व बाइक में टक्कर हो गयी. बाेलेरो खाई में जा गिरी. बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिर गये. आसपास के लोग इकट्ठा हुए और बाइक सवार दोनों लोगों को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने दाेनों को मृत घोषित कर दिया. उधर बोलेरो में चालक सहित चार लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गये. इन्हें भी निजी वाहन की व्यवस्था कर अस्पताल पहुंचाया गया. घटना के तुरंत बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola