दो कार्यालय के पदाधिकारियों पर 55 हजार का लगा जुर्माना

Updated at : 15 Jan 2017 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
दो कार्यालय के पदाधिकारियों पर 55 हजार का लगा जुर्माना

साहिबगंज : समय पर सूचना नहीं देने पर सूचना आयोग ने दो अलग-अलग मामले में सूचना के अधिकार के तहत सूचना मांगने वाले शोभनपुरभट्ठा निवासी लक्ष्मण यादव को 55 हजार जुर्माना विभाग की ओर से देने का निर्देश दिया गया है. एक मामले में 30 हजार का बैंक ड्राफ्ट मिल गया है. दूसरे मामले में […]

विज्ञापन

साहिबगंज : समय पर सूचना नहीं देने पर सूचना आयोग ने दो अलग-अलग मामले में सूचना के अधिकार के तहत सूचना मांगने वाले शोभनपुरभट्ठा निवासी लक्ष्मण यादव को 55 हजार जुर्माना विभाग की ओर से देने का निर्देश दिया गया है. एक मामले में 30 हजार का बैंक ड्राफ्ट मिल गया है. दूसरे मामले में 25 हजार भुततान नहीं हो पाया है.

लक्ष्मण यादव ने झारखंड राज्य सूचना आयोग व डीसी को आवेदन देकर सूचना दे दी थी. बताया कि 2010 में अंचल कार्यालय से दो बिंदु पर सूचना मांगी गयी थी. अंचल कार्यालय से 30 हजार रुपये बतौर हर्जाना सूचना मांगने वाले लक्ष्मण यादव को तत्कालीन अंचल अधिकारी के वेतन से 15 हजार रुपये की कटौती कर भुगतान करने का आदेश दिया था. जबकि वही दूसरी ओर झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के द्वारा भी 30 हजार रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola