भतीजे ने की चाचा की हत्या

बरहेट : बरहेट थाना क्षेत्र के रांगा उल घुटु गांव में बुधवार की दोपहर 12 बजे भतीजा लुखीराम मुमरू ने अपने चाचा 48 वर्षीय प्राण मुमरू को कुदाल से काट कर हत्या कर दी. मृतक प्राण मुमरू की पत्नी सीता सोरेन ने बरहेट थाना पुलिस को दिये फर्द बयान में बताया कि उसके पति व […]
बरहेट : बरहेट थाना क्षेत्र के रांगा उल घुटु गांव में बुधवार की दोपहर 12 बजे भतीजा लुखीराम मुमरू ने अपने चाचा 48 वर्षीय प्राण मुमरू को कुदाल से काट कर हत्या कर दी. मृतक प्राण मुमरू की पत्नी सीता सोरेन ने बरहेट थाना पुलिस को दिये फर्द बयान में बताया कि उसके पति व भतीजा लुखी के बीच पूर्व से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी मामले को लेकर बुधवार को लुखी ने कुदाल से प्राण मुमरू के सर पर वार कर दिया.
जिसमें उसकी मौत हो गयी. वहीं बरहेट थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्यारा लुखी राम मुमरू को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही मृतक प्राण मुमरू का शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










