वार्ड पार्षद की हालत नाजुक, भरती

Updated at : 03 Oct 2016 3:10 AM (IST)
विज्ञापन
वार्ड पार्षद की हालत नाजुक, भरती

साहिबगंज : सकरूगढ़ जयप्रकाश नगर के वार्ड नंबर 21 के वार्ड पार्षद सुनील मंडल की स्थिति नाजुक बनी हुई है. साहिबगंज सदर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. सुनील मंडल के मां श्रीमति देवी, पिता विनोद मंडल, पत्नी कल्याणी देवी, पुत्र मुकेश मंडल, ओमप्रकाश मंडल, पुत्री रिंकी का रो-रो कर बुरा हाल है. रविवार […]

विज्ञापन

साहिबगंज : सकरूगढ़ जयप्रकाश नगर के वार्ड नंबर 21 के वार्ड पार्षद सुनील मंडल की स्थिति नाजुक बनी हुई है. साहिबगंज सदर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. सुनील मंडल के मां श्रीमति देवी, पिता विनोद मंडल, पत्नी कल्याणी देवी, पुत्र मुकेश मंडल, ओमप्रकाश मंडल, पुत्री रिंकी का रो-रो कर बुरा हाल है.

रविवार की सुबह पूरे शहर में खबर फैल गयी कि वार्ड पार्षद सुनील मंडल का निधन पटना में इलाज के क्रम में हो गया. जब साहिबगंज दोपहर तीन बजे लाया गया तो उनकी सांसें चल रही थी. परिजनों द्वारा अस्पताल में भरती कराया गया. जहां वे जिंदगी व मौत की जंग लड़ रहे हैं. फिलहाल वे कोमा में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola