नशाखुरानी गिरोह का शिकार हुआ अधेड़, इलाजरत

साहिबगंज : रेल प्रशासन लाख दावा करता रहे कि यात्रियों को हर संभव सुविधा व सुरक्षा पुख्ता है. मगर सब बेकार. मालदा रेल मंडल के लूप रेलखंड पर सोमवार की रात 11 बजे साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर साहिबगंज जीआरपी ने 15620 अप कामख्या-गया एक्सप्रेस ट्रेन से 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति को अचेत अवस्था में उतार […]
साहिबगंज : रेल प्रशासन लाख दावा करता रहे कि यात्रियों को हर संभव सुविधा व सुरक्षा पुख्ता है. मगर सब बेकार. मालदा रेल मंडल के लूप रेलखंड पर सोमवार की रात 11 बजे साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर साहिबगंज जीआरपी ने 15620 अप कामख्या-गया एक्सप्रेस ट्रेन से 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति को अचेत अवस्था में उतार कर बेहतर इलाज के लिये जिला सदर अस्पताल में भर्ती कराया. मंगलवार की दोपहर दो बजे तक उसे होश नहीं आया था.
संबंध में जीआरपी थाना प्रभारी अकबर अली खान ने बताया कि 15620 अप कामख्या गया एक्सप्रेस ट्रेन से 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति के अचेत अवस्था में उतार कर इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसके पास से एक बैग मिला है. अभी तक उक्त वृद्ध की पहचान नहीं हो पायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




