77 हजार के जाली नोट के साथ एक गिरफ्तार

साहिबगंज : साहिबगंज पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गठित टीम ने अमानत ऑटो स्टैंड से गुरुवार को एक व्यक्ति को 77 हजार रुपये के जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी देते हुए एसपी पी मुरुगन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ऑटो स्टैंड में जाली […]
साहिबगंज : साहिबगंज पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गठित टीम ने अमानत ऑटो स्टैंड से गुरुवार को एक व्यक्ति को 77 हजार रुपये के जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी देते हुए एसपी पी मुरुगन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ऑटो स्टैंड में जाली नोट लिये घूम रहा है. आनन-फानन में एसआइ यशवंत सिंह, एएसआइ रमेश कुमार, अली अकबर खान, सदानंद राम, बजरंगी मंडल, विनोद कुमार की टीम बनायी गयी. वे अमानत ऑटो स्टैंड पहुंचे. जहां वह व्यक्ति पुलिस को देखते ही भागने लगा.
शक हाेने पर उस संदिग्ध काे खदेड़ कर पुलिस कर्मियों ने पकड़ा और उसकी तलाशी ली. जिसमें उसके जेब से हजार-हजार रुपये के 77 जाली नोट जब्त किये गये. पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम अब्दुल जलील पिता खान मोहम्मत हाडीपाड़ा टोला, किशनगंज (बिहार)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




