मिर्जाचौकी में चार ट्रक से 126 मवेशी जब्त

साहिबगंज : गुप्त सूचना पर मिर्जाचौकी पुलिस ने शुक्रवार की देर रात करीब दो बजे चार ट्रकों में लाद कर तस्करी के ले जा रहे 126 मवेशियों को जब्त किया है. साथ ही तीन ट्रक चालक व एक खलासी को भी हिरासत में लिया गया है. जबकि एक चालक अंधेरे का फायदा उठा कर भागने […]
साहिबगंज : गुप्त सूचना पर मिर्जाचौकी पुलिस ने शुक्रवार की देर रात करीब दो बजे चार ट्रकों में लाद कर तस्करी के ले जा रहे 126 मवेशियों को जब्त किया है. साथ ही तीन ट्रक चालक व एक खलासी को भी हिरासत में लिया गया है. जबकि एक चालक अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में सफल रहा. मिर्जाचौकी थाना प्रभारी बीडी चौधरी ने बताया गया ट्रक (जेएच 18 ई-9602), (बीआर 01जीई-4828), (बीआर01 जीसी-7089) एवं (जेएच 04डी- 5410) को भी जब्त किया गया है.
उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के भगैया-साहिबगंज सड़क के बीच छापेमारी के दौरान पुलिस को यह कामयाबी मिली है. तीनों चालक मो जुबैर, मो अकील एवं विनोद कुमार व एक खलासी को जेल भेजने की तैयारी पुलिस कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




