गया कामख्या एक्सप्रेस में यात्रियों ने किया हंगामा
Updated at : 28 Jul 2016 2:59 AM (IST)
विज्ञापन

एसी खराब होने से रेल यात्री तर-बतर साहिबगंज : मालदा साहिबगंज रेलखंड पर मंगलवार को रात्रि 8:27 बजे 15619 डाउन गया कामख्या एक्सप्रेस ट्रेन साहिबगंज पहुंचते ही एसी कोच से यात्री परेशान होेकर बाहर आये. वहीं एसी कोच के बर्थ नंबर 10 पर यात्रा कर रहे यात्री आर राय ने बताया कि गया से ट्रेन […]
विज्ञापन
एसी खराब होने से रेल यात्री तर-बतर
साहिबगंज : मालदा साहिबगंज रेलखंड पर मंगलवार को रात्रि 8:27 बजे 15619 डाउन गया कामख्या एक्सप्रेस ट्रेन साहिबगंज पहुंचते ही एसी कोच से यात्री परेशान होेकर बाहर आये. वहीं एसी कोच के बर्थ नंबर 10 पर यात्रा कर रहे यात्री आर राय ने बताया कि गया से ट्रेन खुलने के बाद एसी काम नहीं कर रहा था. गरमी से सभी यात्री परेशान हो रहे थे. इसको लेकर किऊल व जमालपुर में शिकायत की गई. किंतु वहां भी ठीक नहीं हुई. इसके बाद ट्रेन खुलने के बाद भागलपुर में भी शिकायत की.
किंतु यहां भी खराबी को ठीक नहीं कर पाया. इसके बाद साहिबगंज पहुंचने के बाद शिकायत की तो स्टेशन प्रबंधक केपी सिंह ने संबंधित सीएनडब्लू को सूचना कर बुलाकर एसी कोच में एसी खराब की जांच की. तकरीबन 45 मिनट तक ट्रेन साहिबगंज स्टेशन पर खड़ी रही. किंतु एसी ठीक नहीं होने के कारण ड्यूटी में तैनात रेलवे कर्मचारी ओपी पासवान, बीके तिवारी द्वारा इमेरजेंसी खिड़की खोल दिया गया. जिससे हवा प्रवेश कर सके. इसके बाद यात्रियों को थोड़ी राहत आने के बाद ट्रेन खुली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




