100 दिन मिले मजदूरों को काम

साहिबगंज : मजदूरो को 100 दिन का रोजगार मुहैया करायें. यह बात मनरेगा आयुक्त के श्रीनिवासन ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेसिंग में कही.कहा कि मजदूरों को रोजगार के लिए वार्षिक योजना बनायें. अकाउंट ई एफएमएस, ऑडिट रिपोर्ट, टोटल गणना के अलावा कंपीटिशन की रिपोर्ट की जानकारी लें. उन्होंने कहा कि लंबित योजनाओं में तेजी लायें. […]
साहिबगंज : मजदूरो को 100 दिन का रोजगार मुहैया करायें. यह बात मनरेगा आयुक्त के श्रीनिवासन ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेसिंग में कही.कहा कि मजदूरों को रोजगार के लिए वार्षिक योजना बनायें. अकाउंट ई एफएमएस, ऑडिट रिपोर्ट, टोटल गणना के अलावा कंपीटिशन की रिपोर्ट की जानकारी लें.
उन्होंने कहा कि लंबित योजनाओं में तेजी लायें. स्टेट बैंक व अन्य बैंकों से मिल रहे ऋण और कार्यो में तेजी लाना है. जॉब कार्ड बना कर सभी लोगों को रोजगार मुहैया करायें. डीडीसी इकबाल अंसारी ने जिले में 65 प्रतिशत योजना के पूर्ण होने की बात कही. मौके पर डीआइओ एमआर मोहंती, डीपीओ यूआइडी सुनील मनोहर गुप्ता सहित कई मनरेगा कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










