शीघ्र हटेगा धार्मिक स्थलों से अतिक्रमण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Aug 2013 4:16 AM
साहिबगंज : जिले में सरकारी जमीन पर जितने भी धार्मिक संरचना अतिक्रमित है, उसे हटाने का प्रस्ताव बनाकर शीघ्र भेजें. जिससे आगे की कार्रवाई की जा सके. यह बातें राजस्व सचिव जेबी तुबीद ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कही. उन्होंने कहा कि विवादित जगहों पर बैठक कर अतिक्रमण हटाने का निर्णय लें. […]
साहिबगंज : जिले में सरकारी जमीन पर जितने भी धार्मिक संरचना अतिक्रमित है, उसे हटाने का प्रस्ताव बनाकर शीघ्र भेजें. जिससे आगे की कार्रवाई की जा सके. यह बातें राजस्व सचिव जेबी तुबीद ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कही.
उन्होंने कहा कि विवादित जगहों पर बैठक कर अतिक्रमण हटाने का निर्णय लें. अगर हटाने की जरूरत हो तो प्रस्ताव भेजें. मौके पर दुमका कमिश्नर अशोक मिश्र से पूरे प्रमंडल की स्थिति की भी जानकारी ली. मौके पर डीसी ए मुथू कुमार ने कहा कि नगर पंचायत राजमहल क्षेत्र में अतिक्रमण की स्थिति है.
जिसमें 15 राजस्व विभाग के सात व एनएच में आठ जबकि नगर पर्षद साहिबगंज में 43, राजस्व विभाग एक, एनएच के 39, नगर पर्षद सड़क में एक, जिला परिषद क्षेत्र में दो अतिक्रमित है. जबकि तालझारी में भी 10 मामले हैं. कुल 102 मामले हैं जिनको जल्द ही बैठक कर निबटाया जायेगा. मौके पर एसपी एबी राम, एसी त्रिवेणी कुमार, एसडीओ महेश संथालिया, डीपीआरओ अनिल कुमार साथ में थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










