दुमका से साहिबगंज जा रही बस पलटी, छह घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Aug 2013 2:58 AM

विज्ञापन

साहिबगंज : गुरुवार की रात नौ बजे दुमका से साहिबगंज आ रही बस श्री सीताराम ट्रेवल्स सं जेएच 04एफ 3562 बोरिओ प्रखंड के आइटीआइ कॉलेज के जलेबी घाटी के समीप पलट गयी. इसमें छह लोग घायल हो गये. घटना के संबंध बताया जाता है कि बस दुमका से साहिबगंज आ रही थी. इसी क्रम में […]

विज्ञापन

साहिबगंज : गुरुवार की रात नौ बजे दुमका से साहिबगंज रही बस श्री सीताराम ट्रेवल्स सं जेएच 04एफ 3562 बोरिओ प्रखंड के आइटीआइ कॉलेज के जलेबी घाटी के समीप पलट गयी. इसमें छह लोग घायल हो गये. घटना के संबंध बताया जाता है कि बस दुमका से साहिबगंज रही थी.

इसी क्रम में जलेबी घाटी के समीप तीखा मोड़ होने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस पलट गयी. इसमें बांझी निवासी आफताब आलम (42 वर्ष), शहनाज परवीन (52 वर्ष), सरीता टुडू (26 वर्ष) कड़हलबील और मो यासीम अंसारी (55 वर्ष) घायल हो गये. घटना की सूचना मिलने पर जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी राजेंद्र राम सदर डीएसपी शशि भूषण पहुंच कर घायलों को सदर अस्पताल भेजा. घटना के बाद चालक फरार हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola