साइबर ठगी : छात्रा के बैंक खाते से उड़ाये 4200

उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से साइबर अपराध बढ़ता जा रहा है. विगत तीन महीनों में लगातार चौथी घटना सामने आयी है. इस बार थाना क्षेत्र के बोतलुटोला गांव की एक छात्रा को साइबर ठगी का शिकार बनाया गया है. छात्रा के बैंक खाते से अज्ञात साइबर अपराधी द्वारा 4200 रुपये […]
उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से साइबर अपराध बढ़ता जा रहा है. विगत तीन महीनों में लगातार चौथी घटना सामने आयी है. इस बार थाना क्षेत्र के बोतलुटोला गांव की एक छात्रा को साइबर ठगी का शिकार बनाया गया है. छात्रा के बैंक खाते से अज्ञात साइबर अपराधी द्वारा 4200 रुपये की निकासी की गयी है.
मिली जानकारी के अनुसार बोतलुटोला गांव निवासी लोगेन मंडल की पुत्री के एसबीआइ उधवा शाखा के बैंक खाते से जुड़े मोबाइल पर अज्ञात साइबर अपराधी द्वारा फोन कर एटीएम का गुप्त कोड मांगा गया तथा 4200 रुपए निकासी करने के बाद पूछा गया कि खाते में और कितनी राशि शेष बची है तब जाकर छात्रा को पता लगा कि उसके बैंक खाते से रुपये उड़ा लिये गये हैं. हालांकि खबर लिखे जाने तक घटना के संबंध में राधानगर थाना में शिकायत नहीं की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




