झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन. फोटो: प्रभात खबर
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन हो गया है. इस खबर से सोरेन परिवार और समर्थकों में गहरा शोक है.
रांची. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन हो गया है. उनके निधन की जानकारी डॉ दीपक गुप्ता और डॉ उज्जवल राय ने दी है. उनके निधन से सोरेन परिवार में शोक का माहौल है. रूपी सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता रहे शिबू सोरेन की पत्नी थीं. उनके निधन की खबर सामने आने के बाद परिवार, करीबियों और समर्थकों के बीच शोक की लहर है. मिली जानकारी के अनुसार, रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार कल उनके पैतृक गांव नेमरा से किया जाएगा.
आपकी जानकारी के लिए बता दें, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और शिबू सोरेन की पत्नी होने के साथ-साथ वह शिबू सोरेन के राजनीतिक जीवन में भी अहम हिस्सा रही थीं. उनके निधन की सूचना मिलने के बाद परिवार के करीबी लोग और समर्थक हिल व्यू हॉस्पिटल में शोक जताने के लिए पहुंचने लगे हैं.
सोरेन परिवार में मातृशोक
रूपी सोरेन के निधन से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार को गहरा आघात पहुंचा है. परिवार के लिए यह दुख की घड़ी है. उनके निधन की सूचना के बाद मुख्यमंत्री आवास और परिवार से जुड़े लोगों के बीच शोक का माहौल है.
राजनीतिक जगत में भी शोक की लहर
रूपी सोरेन के निधन की खबर के बाद झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की ओर से शोक संवेदनाएं आने लगे है. शिबू सोरेन के परिवार से लंबे समय से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए भी यह भावुक क्षण है.
कौन थीं रूपी सोरेन
रूपी सोरेन झारखंड की राजनीति के प्रमुख नाम शिबू सोरेन की पत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां थीं. सोरेन परिवार झारखंड की राजनीति में लंबे समय से महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है. ऐसे में रूपी सोरेन का परिवार में विशेष स्थान रहा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कई मौकों पर अपने परिवार और माता-पिता के प्रति अपने जुड़ाव का उल्लेख करते रहे हैं.
निधन की खबर से समर्थकों में शोक
रूपी सोरेन के निधन की खबर सामने आने के बाद झामुमो समर्थकों और सोरेन परिवार से जुड़े लोगों में शोक की स्थिति है. लोग सोशल मीडिया और व्यक्तिगत तौर पर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए