रांची में सड़क पर उतरे यमराज! बिना हेलमेट वालों को दिया जिंदगी बचाने का संदेश
ट्रिपल राइडिंग और बिना हेलमेट वालों की खैर नहीं!
रातू में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चला, जिसमें यमराज ने नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को हेलमेट पहनने और नियमों का पालन करने का अनोखा संदेश दिया.
रातू (रांची): दलादिली चौक पर शनिवार की सुबह 10 बजे सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान परिवहन सचिव राजीव रंजन और जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों और ट्रिपल राइडिंग करने वाले लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया. अधिकारियों ने लोगों से सड़क पर सावधानी बरतने और अपनी सुरक्षा के लिए नियमों का पालन करने की अपील की.
ये भी पढ़ें: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 28 से 30 अक्तूबर तक बारिश और वज्रपात की चेतावनी
नुक्कड़ नाटक के जरिए यमराज ने दिया संदेश
अभियान के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से काल्पनिक यमराज ने भी लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया. यमराज के रूप में कलाकार ने सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की भयावहता को दर्शाया. साथ ही दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की जरूरत समझायी. इस अनूठे अंदाज में लोगों को बताया गया कि थोड़ी-सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है.
फूल देकर नियमों के पालन की अपील
अभियान के दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने और ट्रिपल राइडिंग करने वाले लोगों को फूल-माला और गुलाब का फूल देकर जागरूक किया गया. अधिकारियों ने उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की सीख दी. उन्होंने कहा कि हेलमेट पहनना केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है.
ये भी पढ़ें: 5 KM पैदल चलकर पहुंची पुलिस की टीम; हाथ उठाकर बाहर निकले PLFI के 4 उग्रवादी
सावधानी से कम हो सकती हैं दुर्घटनाएं
अधिकारियों ने लोगों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि सड़क पर सावधानी बरतने और नियमों का पालन करने से दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सकती है. सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता ही लोगों को हादसों से बचाने में अहम भूमिका निभा सकती है.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
