Weather Forecast Jharkhand : झारखंड में अगले 3 दिन धुंध के साथ छाये रहेंगे बादल, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Jharkhand, Jharkhand news, Ranchi news : झारखंड में ठंड धीरे- धीरे चरम पर होगी. खासकर अगले 3 दिन मौसम का मिजाज बदलेगा. 4, 5 और 6 जनवरी, 2021 को झारखंड के कई इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. वहीं, धुंध भी रहेगा. हालांकि, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने के बावजूद राज्य में अगले कुछ दिनों तक शीतलहरी नहीं चलेगी. मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की भी सलाह दी जा रही है. 6 जनवरी, 2021 के बाद मौसम साफ रहेगा. दिन में धूप खिली रहेगी.

विज्ञापन

Weather Forecast Jharkhand, Jharkhand news, Ranchi news, रांची : झारखंड में ठंड धीरे- धीरे चरम पर होगी. खासकर अगले 3 दिन मौसम का मिजाज बदलेगा. 4, 5 और 6 जनवरी, 2021 को झारखंड के कई इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. वहीं, धुंध भी रहेगा. हालांकि, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने के बावजूद राज्य में अगले कुछ दिनों तक शीतलहरी नहीं चलेगी. मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की भी सलाह दी जा रही है. 6 जनवरी, 2021 के बाद मौसम साफ रहेगा. दिन में धूप खिली रहेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

4 जनवरी, 2021 का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, 4 जनवरी यानी सोमवार को झारखंड के अधिकांश इलाके में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. इस दौरान न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगी, वहीं अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस. आंशिक रूप से बादल छाये रहने के साथ धुंध भी रहेगा. दिन में आर्द्रता (Humidity) 52 फीसदी रहेगा, वहीं रात के समय यह बढ़कर 76 फीसदी तक पहुंच जायेगा.

Also Read: सेल की पहली महिला चेयरपर्सन सोमा मंडल बोली- सेल कारोबार और मुनाफे को बेहतर बनाना प्राथमिकता
05 जनवरी, 2021 में तापमान

मंगलवार (05 जनवरी, 2021) को भी झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. इस दौरान धुंध भी छाया रहेगा. मंगलवार को राज्य में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. हालांकि, बारिश की संभावना अधिक नहीं है. इस दौरान मात्र 4 फीसदी बारिश होने की संभावना है, लेकिन आंशिक बादल छाये रहने से ठंड बढ़ने की उम्मीद है. दिन में आर्द्रता 52 फीसदी और रात में आर्द्रता 76 फीसदी रहेगा.

06 जनवरी, 2021 में कैसा रहेगा मौसम

06 जनवरी, 2021 (बुधवार) को भी गत 2 दिनों की भांति मौसम रहेगा. यानी राज्य के अधिकांश क्षेत्र में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. धुंध भी बना रहेगा. इस दौरान हवाएं 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चला करेगी. दिन में आर्द्रता 52 फीसदी और रात में आर्द्रता 68 फीसदी रहेगा. आंशिक रूप से बादल छाये रहने के बावजूद बारिश की संभावना नहीं है. मात्र 4 फीसदी ही बारिश की संभावना है.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola