सिल्ली में दो बाइकों की सीधी टक्कर, एक की मौत और दो घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर
सिल्ली में रांची-पुरुलिया मार्ग पर दो बाइकों की भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी.
सिल्ली. रांची-पुरुलिया मार्ग पर सिल्ली के सिल्लीडीह स्थित विमल होटल के समीप मंगलवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दो लोग घायल हो गये.
सिल्ली थाना से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राहे थाना क्षेत्र के नवाडीह निवासी शिशुपाल लोहरा के रूप में हुई है. घायलों में राहे निवासी पार्वती देवी और बरलंगा थाना क्षेत्र के ब्रजोपुर निवासी कन्हाई मांझी शामिल हैं. दोनों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है. पुलिस के अनुसार, दोनों बाइकों की सीधी टक्कर के कारण दुर्घटना हुई. पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
