Jharkhand News: रांची की सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान आज से, होगी ये कार्रवाई

Published by : Guru Swarup Mishra Updated At : 25 Nov 2022 11:20 AM

विज्ञापन

रांची शहर की सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करने की दिशा में रांची नगर निगम व जिला प्रशासन की ओर से पिछले 10 दिनों से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन टीम के जाते ही दुकानदार फिर से सड़क किनारे दुकान सजा लेते हैं. 25 नवंबर से निगम की टीम इस सड़क पर लगातार अभियान चलायेगी.

विज्ञापन

Jharkhand News: रांची की सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करने के तमाम प्रयास के बाद भी सड़कों से अतिक्रमण नहीं हट पा रहा है. अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के बाद कुछ समय के लिए सड़कें अतिक्रमणमुक्त रहती हैं, फिर सड़कों पर दुकानें सज जाती हैं. कचहरी चौक से सर्जना चौक तक को नो वेंडिंग जोन घोषित किया गया है. इसके बाद भी सड़क पर फुटपाथ दुकानें लग रही हैं. इसे लेकर नगर निगम आज शुक्रवार से अभियान चलायेगा.

कचहरी चौक से सर्जना चौक तक फुटपाथ दुकान लगाने पर रोक

रांची शहर की सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करने की दिशा में रांची नगर निगम व जिला प्रशासन की ओर से पिछले 10 दिनों से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन टीम के जाते ही दुकानदार फिर से सड़क किनारे दुकान सजा लेते हैं. इसे देखते हुए अपर नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन ने कचहरी चौक से लेकर सर्जना चौक तक सड़क पर फुटपाथ दुकानें लगाने पर रोक लगा दी है.

Also Read: Jharkhand News: क्रिकेटर सौरभ तिवारी के 100 लिस्ट ए मैच पूरे, झारखंड-बिहार के बने पहले खिलाड़ी

आज से निगम चलायेगा अभियान

अपर नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन ने कहा है कि 25 नवंबर से निगम की टीम इस सड़क पर लगातार अभियान चलायेगी. अगर इस दौरान सड़क पर किसी प्रकार की दुकान लगी या गाड़ी मिलेगी, तो उसे जब्त कर लिया जायेगा. इसके साथ ही जुर्माना भी वसूला जायेगा.

दुकान लेने के बाद भी फुटपाथ पर कब्जा

कचहरी रोड में जब वेंडर मार्केट का निर्माण हो रहा था. तब नगर निगम की टीम ने कचहरी से सर्जना चौक के सभी फुटपाथ दुकानदारों का सर्वे किया था. इस सर्वे के आधार पर वेंडर मार्केट में सभी को दुकानें आवंटित की गयीं. जब सभी दुकानदार मार्केट में शिफ्ट हो गये, तो निगम ने इस सड़क को नो वेंडिंग जोन (गैर विक्रय क्षेत्र) घोषित कर दिया. नो वेंडिंग जोन घोषित होने के बाद इस सड़क पर छह माह तक न तो दुकानें लगीं, न ही वाहन पार्क हुए. इसके बाद निगम का ध्यान इस सड़क से हटते ही फिर से यहां फुटपाथ दुकानदार सड़कों पर आ गये.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola