डॉ टीएन साहु वीसी कॉन्फ्रेंस में भाग लेने हैदराबाद गये
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
झारखंड स्टेट ओपेन यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ टीएन साहु गुरुवार को हैदराबाद रवाना हुए. डॉ साहू वहां डॉ बीआर आंबेडकर ओपेन यूनिवर्सिटी हैदराबाद में आयोजित कुलपति कॉन्फ्रेंस में भाग लेंगे.
विज्ञापन
रांची. झारखंड स्टेट ओपेन यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ टीएन साहु गुरुवार को हैदराबाद रवाना हुए. डॉ साहू वहां डॉ बीआर आंबेडकर ओपेन यूनिवर्सिटी हैदराबाद में आयोजित कुलपति कॉन्फ्रेंस में भाग लेंगे. कॉमनवेल्थ एडुकेशनल मीडिया सेंटर फॉर एशिया (सीइएमसीए) के सहयोग से आयोजित यह कॉन्फ्रेंस 20 अप्रैल तक चलेगी. इसमें देश भर के सभी 16 ओपेन यूनिवर्सिटी के कुलपति शामिल होंगे. इसमें नयी शिक्षा नीति के तहत ओपेन यूनिवर्सिटी में कोर्स, इसके विकास आदि पर चर्चा होगी. डॉ साहू इस कॉन्फ्रेंस में जनजातीय क्षेत्र में खुले ओपेन यूनिवर्सिटी के विकास के मुद्दों पर चर्चा करेंगे.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन