ePaper

6th JPSC नियुक्ति मामले में एकल पीठ के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर 10 अगस्त को सुनवाई

Updated at : 08 Aug 2021 11:51 AM (IST)
विज्ञापन
6th JPSC नियुक्ति मामले में एकल पीठ के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर 10 अगस्त को सुनवाई

झारखंड हाइकोर्ट की एकल पीठ ने छठी जेपीएससी के रिजल्ट व अनुशंसा को निरस्त कर दिया था. इसके साथ ही 326 नियुक्त अभ्यर्थियों की नौकरी को भी अमान्य घोषित किया था. इसी मामले में एकल पीठ के आदेश को चुनौती देनेवाली अपील याचिका पर झारखंड हाइकोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई होगी.

विज्ञापन

6th JPSC Latest News, रांची न्यूज : छठी जेपीएससी मामले में एकल पीठ के आदेश को चुनौती देनेवाली अपील याचिका पर झारखंड हाइकोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई होगी. एकल पीठ के आदेश को लेकर प्रार्थी शिशिर तिग्गा, तालेश्वर रविदास एवं अन्य की ओर से अलग-अलग अपील याचिका दायर की गयी है.

अपील याचिका की सुनवाई 10 अगस्त के लिए निर्धारित की गयी है. उल्लेखनीय है कि सात जून को झारखंड हाइकोर्ट की एकल पीठ ने छठी जेपीएससी के रिजल्ट व अनुशंसा को निरस्त कर दिया था. इसके साथ ही 326 नियुक्त अभ्यर्थियों की नौकरी को भी अमान्य घोषित किया था.

Also Read: Lalu Prasad से जुड़े चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले में रांची के CBI कोर्ट में अब बचाव पक्ष करेगा बहस

जेपीएससी को फ्रेश रिजल्ट आठ सप्ताह के अंदर निकालने का निर्देश दिया था. वहीं, सरकार को निर्देश दिया था कि जेपीएससी द्वारा प्राप्त अनुशंसा के आलोक में चार सप्ताह के अंदर अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाये. नौकरी कर रहे अधिकारियों ने भी अपील याचिका दायर कर एकल पीठ के आदेश को चुनौती दी है.

Also Read: लेक्चरर नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट ने JPSC व रांची यूनिवर्सिटी को किया शो कॉज

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola