शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य से सामाजिक-आर्थिक विकास तक, गढ़वा में दो दिन मंथन करेगा महासंघ

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ का राष्ट्रीय अधिवेशन 19-20 दिसंबर को गढ़वा में आयोजित हो रहा है. इसमें समाज के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विकास पर प्रस्ताव पारित होंगे.

विज्ञापन

रांची. सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ (राष्ट्रीय) का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 19 और 20 दिसंबर को गढ़वा में आयोजित होगा. अधिवेशन की तैयारियों को लेकर रविवार को महासंघ के केंद्रीय, प्रांतीय और जिला पदाधिकारियों की ऑनलाइन बैठक हुई. इसमें झारखंड समेत बिहार, ओडिशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया.

विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने की, जबकि संचालन संगठन महामंत्री चंदन मिश्र ने किया. बैठक में राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों और कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गयी.

सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विकास पर होंगे प्रस्ताव

अधिवेशन में समाज के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जायेगी. इस दौरान कई प्रस्ताव पारित किये जाने की भी योजना है.

इसके अलावा शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी मंथन किया जायेगा. बैठक में पदाधिकारियों ने अधिवेशन को व्यापक स्तर पर आयोजित करने और विभिन्न राज्यों से आने वाले प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर भी चर्चा की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola