रांची के OTC मैदान में 7 अक्टूबर को जुटेगी BJP, सेवा ज्योति यात्रा के बाद PM मोदी का संबोधन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची में 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल पूरे होने पर सेवा ज्योति यात्रा और विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित। PM मोदी का संबोधन खास आकर्षण रहेगा।

विज्ञापन

रांची. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत रांची में सात अक्तूबर को सेवा ज्योति यात्रा और विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया जायेगा. रांची महानगर भाजपा की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम ओटीसी मैदान, हेहल में सुबह नौ बजे से शुरू होगा.

विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. इसे लेकर पार्टी की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही हैं. कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल समेत भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे.

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजन

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में सेवा ज्योति यात्रा के साथ विकसित भारत संकल्प सभा भी होगी. पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी के बीच आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के संबोधन को लेकर भी कार्यकर्ताओं में उत्सुकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola