परिजनों से डांटा, युवती ने नदी में लगा दी छलांग

Updated:
विज्ञापन

जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के एकता नगर की रहनेवाली एक 20 वर्षीय युवती ने परिजनों की डांट से नाराज होकर नकटी नदी में छलांग लगा दी.

विज्ञापन

हटिया. जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के एकता नगर की रहनेवाली एक 20 वर्षीय युवती ने परिजनों की डांट से नाराज होकर नकटी नदी में छलांग लगा दी. इस घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने पीसीआर-16 को इसकी सूचना दी. सूचना के बाद पुलिस ने स्थानीय युवकों के सहयोग से नदी से युवती को निकाला. इसके बाद उसे इलाज के लिए सिंह मोड स्थित समर नर्सिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस से मिली सूचना के बाद युवती के परिजन अस्पताल पहुंचे और इलाज कराने के बाद उसे घर ले गये. पुलिस के अनुसार यह आपसी मामला था, इसलिए प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola