ePaper

झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग को मिले 51 अफसर, बीडीओ की कमी होगी दूर

Updated at : 28 Jul 2023 5:59 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग को मिले 51 अफसर, बीडीओ की कमी होगी दूर

राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के 51 अफसरों की सेवा ग्रामीण विकास विभाग को सौंप दी है. इनमें से 46 अफसर अलग-अलग जिलों में कार्यपालक दंडाधिकारी के पद पर थे.

विज्ञापन

रांची: राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के 51 अफसरों की सेवा ग्रामीण विकास विभाग को सौंप दी है. इनमें से 46 अफसर अलग-अलग जिलों में कार्यपालक दंडाधिकारी के पद पर थे. इन अफसरों को प्रखंड विकास पदाधिकारी बनाया जायेगा. इस तरह प्रखंड विकास पदाधिकारियों की कमी दूर हो सकेगी.

जिनकी सेवा ग्रामीण विकास विभाग को सौंपी गयी है

ग्रामीण विकास विभाग उन्हें बीडीओ बनाने के लिए अधिसूचना जारी करेगा. जिनकी सेवा सौंपी गयी, उनमें मेरी मडकी (रांची), सुषमा आनंद (रांची), अमित कुमार झा (खूंटी), देवेंद्र कुमार दास (खूंटी सदर), गौतम कुमार (गुमला), रश्मि खुशबू मिंज (गुमला), रेशमा रेखा मिंज (गुमला), अमित कुमार (सिमडेगा), पूजा कुमारी (लोहरदगा), सन्नी कुमार दास (लोहरदगा सदर), ज्योति कुमारी (जमशेदपुर), निशा कुमारी (जमशेदपुर), ललित कुमार भगत (चाईबासा), अभय कुमार द्विवेदी (सरायकेला-खरसावां), बबली कुमारी (सरायकेला सदर), सीमा आईंद (रामगढ़), जयपाल सो (कोडरमा सदर),

Also Read: सुभाष मुंडा हत्याकांड: नगड़ी रहा बंद, थाना प्रभारी सस्पेंड, SIT गठित, DGP अजय कुमार सिंह ने दिए ये निर्देश

जिनकी सेवा ग्रामीण विकास विभाग को सौंपी गयी है

कुमार बंधु कच्छप (धनबाद), सुदेश कुमार (गिरिडीह), धीरज कुमार (गिरिडीह), संग्राम मुर्मू (गिरिडीह), प्रशांत डांग (गिरिडीह), कामेश्वर बेदिया (पलामू), दिपाली भगत (लातेहार), निशांत अंजुम (गढ़वा), निधि रजवार (गढ़वा), अरुण उरांव (गढ़वा), अजय कुमार दास (गढ़वा सदर), अजय कुमार तिर्की (नगर उंटारी), प्रधान मांझी (जामताड़ा), मो एजाज आलम (गोड्डा), प्रेम कुमार दास (साहिबगंज), विकास कुमार त्रिवेदी (पाकुड़), नुपूर कुमारी (दुमका), सुप्रिया भगत (देवघर), सुनील कुमार सिंह (हजारीबाग), पारितोष प्रियदर्शी (पलामू), केशव भारती ( पू सिंहभूम), लातेश्वर रविदास (सरायकेला), संतोष कुमार महतो (पूर्वी सिंहभूम), आकांक्षा कुमारी (जामताड़ा), नागेश्वर साव (गोड्डा), मनोज कुमार मरांडी (देवघर), निलेश कुमार मुर्मू (गढ़वा), हरिनाथ महतो (रामगढ़) और ईश्वर दयाल कुमार महतो (चतरा).शामिल हैं. इसके अलावा पांच अन्य अफसरों की सेवा भी ग्रामीण विकास विभाग को सौंपी गयी है. इसमें शशि नीलिमा डुंगडुंग, निशा तिर्की, नीलम कुमारी, मो जमाले राजा और नईमुद्दीन अंसारी की सेवा बीडीओ बनाने के लिए सौंपी गयी है.

Also Read: सुभाष मुंडा हत्याकांड: विरोध में सड़क पर उतरे वाम दल, आजसू ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, राजद ने की ये मांग

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola