झारखंड के आदिवासी बहुल इलाकों में पकड़ बनाने की तैयारी में RSS, धनबाद में मोहन भागवत के साथ संघ की बैठक शुरू

Updated:
विज्ञापन

आरएसएस को झारखंड के आदिवासी बहुल इलाकों में मजबूत बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है. इसके लिए मोहन भागवत की कार्यकर्ताओं के साथ तीन दिनी बैठक शुरू हो चुकी है.

विज्ञापन

Dhanba News, Jharkhand News धनबाद : आरएसएस को कैसे और मजबूत किया जाये इसकी रणनीति बनाने के लिए धनबाद में संघ की तीन दिनी प्रांतीय कार्यकर्ता बैठक धनबाद में शुरू हुई. इसमें खासकर आदिवासी बहुल क्षेत्रों में संघ की पकड़ मजबूत करने को लेकर मंथन शुरू हुआ है. बैठक राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में हो रही है, जिसमें शामिल होने आरएसएस के सर संघचालक मोहन भागवत खुद पहुंचे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

पहले सत्र में झारखंड के 40 प्रचारकों को ही शामिल होने की अनुमति है. दो घंटे तक चली इस बैठक में संगठनात्मक विस्तार पर चर्चा हुई. प्रचारकों के साथ झारखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में संघ की वर्तमान स्थिति पर चर्चा हुई. कहा गया कि घोर आदिवासी बहुल क्षेत्रों के एक-एक गांव में प्रचारक तथा पूर्णकालीन कार्यकर्ताओं को लगाया जाये. लोगों को संघ से जोड़ा जाये.

उन्हें संघ की नीतियों के बारे में बताया जाये. सूत्रों के अनुसार बैठक में सरसंघचालक ने प्रचारकों को कहा कि हर टोला-मुहल्ला में संघ के कार्यकर्ता पहुंचें. संघ की नीति और सिद्धांत स्पष्ट है. इससे कोई समझौता नहीं हो सकता. लोगों के यहां सक्रिय दूसरे संगठनों के हिडेन एजेंडा के बारे में बतायें.

कोरोना के कारण लगभग दो वर्ष बाद हो रही संघ की प्रांत स्तरीय बैठक में केवल चुनिंदा लोगों को ही कार्यक्रम स्थल में प्रवेश मिला. भाजपा के किसी नेता को अंदर जाने नहीं दिया गया. संघ की तीन दिवसीय बैठक के दूसरे दिन बिहार से भी कुछ पदाधिकारी शामिल होंगे. इसमें क्षेत्रीय स्तर के प्रचारक शामिल हैं. कल की बैठक में भी संगठन विस्तार पर ही चर्चा होगी.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola