रिम्स से हटाये जाने के विरोध में जुटेंगे होमगार्ड जवान, रोजगार और अधिकारों की लड़ाई पर होगी चर्चा
रिम्स की पुरानी बिल्डिंग का फाइल फोटो | Prabhat Khabar
रिम्स से होमगार्ड जवानों को हटाने के खिलाफ आज एक अहम बैठक होगी. इसमें जवानों के रोजगार और अधिकारों की रक्षा के लिए रणनीति बनाई जाएगी.
रांची. रिम्स, रांची से होमगार्ड जवानों को हटाने के स्वास्थ्य मंत्री के निर्णय के विरोध में सोमवार को झारखंड होमगार्ड जवानों की बैठक आयोजित की जायेगी. बैठक दोपहर एक बजे रिम्स स्थित होमगार्ड बैरक में होगी. इसमें जवानों के हितों की रक्षा, रोजगार और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जायेगी.
हटाने के फैसले के विरोध में बनेगी रणनीति
जवानों को जारी सूचना के अनुसार, बैठक में रिम्स से होमगार्ड जवानों को हटाने के निर्णय के विरोध में आगे की रणनीति तय की जायेगी. साथ ही अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने पर विचार-विमर्श होगा. बैठक में आगे के आंदोलन और संगठनात्मक कार्रवाई को लेकर भी निर्णय लिये जाने की संभावना है.
अधिक से अधिक जवानों से शामिल होने की अपील
आयोजकों ने राज्य के सभी संबंधित होमगार्ड जवानों से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है. जवानों से एकजुट होकर अपने अधिकारों और रोजगार की रक्षा के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया गया है.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए