Republic Day 2025: नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर लगातार तीसरी बार दिखेगी झारखंड की झांकी, रतन टाटा के साथ दिखेगी इसकी झलक
झारखंड की झांकी का प्रारूप
Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस-2025 के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में झारखंड की झांकी दिखेगी. इसके जरिए देश झारखंड की विरासत, विकास एवं संस्कृति से रू-ब-रू होगा. लगातार तीसरी बार कर्तव्य पथ पर झारखंड की झांकी दिखेगी.
Republic Day 2025: रांची-गणतंत्र दिवस-2025 पर दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में झारखंड समेत 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों का चयन किया गया है. गणतंत्र दिवस पर होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए झारखंड ने तैयारी पूरी कर ली है. इस साल झारखंड की झांकी में दिवंगत रतन टाटा को श्रद्धांजलि के साथ झारखंड की समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक नृत्य, शिक्षा में नारीशक्ति के बढ़ते कदम को प्रदर्शित किया जाएगा. 2024 में दिल्ली के गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर तसर सिल्क पर आधारित झांकी प्रदर्शित की गयी थी.
आपके शहर में
देशभर से शामिल होंगी झांकियां
केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से झांकियों का प्रारूप मांगा था. विभिन्न चरणों की चयन प्रक्रिया के बाद केवल 15 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की झांकी का दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रदर्शन के लिए चयन किया गया.
झारखंड की झांकी के प्रारूप की सराहना
झारखंड की झांकी के प्रारूप की चयन प्रक्रिया के दौरान पदाधिकारियों ने राज्य की झांकी की सराहना की. नई दिल्ली में 19 जनवरी 2025 तक सभी चयनित राज्यों की झांकी को तैयार कर लेना है और पूरे परिधान के साथ 23 जनवरी 2025 को रिहर्सल कर लेना है. इसके बाद 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर झांकियों को प्रदर्शित किया जाएगा. इसी क्रम में झारखंड की झांकी भी प्रदर्शित की जाएगी.
दिल्ली के कर्तव्य पथ पर लगातार तीसरी बार दिखेगी झारखंड की झांकी
लगातार तीसरी बार नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर झारखंड की झांकी दिखेगी. झांकी के जरिए देश झारखंड की समृद्ध विरासत, विकास एवं संस्कृति से रू-ब-रू होगा. इसमें दिवंगत रतन टाटा को श्रद्धांजलि देते दिखाया गया है.
ये भी पढ़ें: सीएम हेमंत सोरेन ने अबुआ बजट पोर्टल और मोबाइल ऐप का किया लोकार्पण, सर्वश्रेष्ठ तीन सुझाव देनेवाले होंगे सम्मानित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए