शादी घर में पहुंची नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Birsa Munda
लोहरदगा की है पीड़िता
चान्हो. थाना क्षेत्र में लोहरदगा से अपनी मौसी के घर शादी समारोह में शामिल होने आयी एक 15 वर्षीया नाबालिग लड़की के साथ सोमवार की रात दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना को लेकर चान्हो थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी टांगर गांव निवासी सूरज उरांव को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार पीड़िता घर में दोस्तों के साथ थी. रात करीब 10 बजे वह लघुशंका के लिए घर से कुछ दूर गयी. इसी क्रम में सूरज उरांव वहां पहुंचा और जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता के अनुसार इस दौरान आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और कुआं में धकेल देने की धमकी भी दे रहा था. बाद में पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को भी दी. इसके बाद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए